:
Breaking News

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मझगईं थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

थाना पढुवा क्षेत्र में दो सड़क हादसे, 1 छात्र और 1 वाहन चालक की मौत, डीएम-एसपी ने जताया दुख

विशेष अभियान में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, बूथ पर पहुंचकर खुद परखी हकीकत

खीरी पहुंची नोडल अधिकारी, विकास कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश

सड़क पर सुरक्षा का संदेश, मंच से सम्मान की गूंज

ओवर लोड तथा ओवर हाइट गन्ना भरी ट्रकों से परेशान ग्रामीण

राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश

गरीब परिवार की मदद के लिये आये समाजसेवी नीरज मौर्या

लखीमपुर का एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

नववर्ष के शुभ अवसर पर नौगवां स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

रामलीला मेला महोत्सव में हुआ रावण दहन

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर

कड़ाके की ठंड' में महिला मण्डल' के द्वारा कम्बल व बच्चों को जूता ,गर्म टोपी वितरण किया गया

मुक्तिधाम मार्ग के बहुरेंगे दिन, डीएम ने किया निरीक्षण, एस्टीमेट बनाने के निर्देश

ग्राम प्रधानपति ने की मजबूर महिला की आर्थिक मदद

माँ सर्वेश्वरी ब्रह्मनिष्ठालय' में आयोजित होगा 'महिला मण्डल' द्वारा कम्बल एवं बच्चों को गर्म टोपी व जूता वितरण कार्यक्रम

पंचायत सहायको ने विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी निघासन को सौंपा ज्ञापन

किसान सम्मान दिवस : खीरी में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ मना चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

मुरादनगर सड़क हादसा : जिला अस्पताल तत्काल पहुंचे डीएम-एसपी

डीएम-एसपी ने ली हाईलेवल सड़क सुरक्षा बैठक: ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और ओवरहाइट वाहनो पर विशेष अभियान के निर्देश

गांव की दहलीज पर न्याय, गूम चीनी में लीगल ऐड क्लीनिक का शुभारंभ

जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक की मासिक समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन साथ ही जिले की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

गरीब परिवार को प्रगतिशील मौर्य परिषद संगठन की तरफ से की गई मदद

सीडीओ ने 25 कृषक सदस्यों को नवसारी शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना, केला तने से कमाई का नया रास्ता तैयार

नव नियुक्त भाजपा का0 राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले ऐप्जा व ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दी बधाई

किसान 31 दिसंबर तक करा सकते हैं फसलों का बीमा

पेंशनर दिवस : पेंशनर्स की समस्याओं को वरीयता पर निस्तारित किया जाये : डीएम

शीतलहर में एडीएम का मैदानी मोर्चा, अलाव से रैन बसेरों तक लिया हाल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

डीएम की ने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

*सर्दी में राहत की पहल : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में जिलेभर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण अभियान शुरू*

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

रामलीला मेला निघासन में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गुरु नानक इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी में शुरू हुआ हाई-टेक ADTC, स्मार्ट ड्राइविंग का नया अध्याय, डीएम ने किया लोकार्पण

अचानक कार के सामने आया तेंदुआ मझगईं क्षेत्र का मामला

झंडा दिवस : खीरी में सशस्त्र सेनाओं को नमन, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया सैनिक स्मारिका का विमोचन, वीर शहीदों को श्रद्धाभिवंदन

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियो की सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

धान क्रय केंद्रों पर एडीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस; किसानों को दिलाया भरोसा

तहसील समाधान दिवस में दर्ज हुईं 30 शिकायतें, 03 निस्तारित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला पंचायत इंटर कॉलेज काला आम में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने की जनसुनवाई, कई मामलों में दिए त्वरित निर्देश*

दिव्यांगजन की मुस्कान से खिला मंच, 188 उपकरणों का वितरण

आज दिनांक उद्बडबस इसबसबस उसबस

खीरी पहुंची नोडल अधिकारी, विकास कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश

top-news


लखीमपुर खीरी, 07 फरवरी : शनिवार को आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी पहुंची, जहां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में नोडल अधिकारी ने जिले के प्रभारी मंत्री के जनपद भ्रमण और बैठकों के कार्यवृत्त की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

नोडल अधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया कि आरटीई के तहत अधिकतम आवेदन सुनिश्चित करें और सभी पात्र बच्चों को योजना से आच्छादित किया जाए। इसके अलावा प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालयों के अनुरक्षण कार्यों की प्रगति जानी गई और निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यवधान को दूर कर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए।

नोडल के पूछने पर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने 10 फरवरी को नेशनल डी-वार्मिंग डे कैंपेन चलेगा। बांकेगंज में आईडीए कैंपेन के तहत दवाओं को खिलाया जाएगा। एमआर कैंपेन के तहत मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 16 फरवरी से शुरू होगा। नोडल में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित स्वास्थ्य महकमे की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की ली।

नोडल ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से श्रमिकों के पंजीकरण, योजनावार लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या जानी। सीडीओ ने बताया कि गत वर्ष अटल आवासीय विद्यालय में जनपद की बालिका ने लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वही इस वर्ष प्रवेश में आवेदन करने में जनपद पूरे मंडल में शीर्ष स्थान पर है। इस पर नोडल ने खुशी जताई। नोडल ने सीवीओ डॉ. दिनेश सचान से गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही पीएम हाउस की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश भी जारी किया। उन्होंने विभागवार अधिकारियों से हो रहे नवाचारों की जानकारी ली और इसे अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता (बाढ़खंड) ने बाढ़ एवं कटानरोधी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। 

*नोडल ने चौगुर्जी गांव विकास और 9000 विद्यादायिनी पोटली वितरण की सराहना की*
बैठक के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना और कर्णाली नदी के पार बसे चौगुर्जी गांव के  विकास कार्यों पर नोडल अफसर ने अत्यंत सराहा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में अनूठी पहल करते हुए परिषदीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बालिकाओं को 9000 विद्यादायिनी पोटली वितरण की भी प्रशंसा की गई। नोडल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किए जा रहे विकास कार्य और नवाचार प्रशंसनीय हैं। भारत-नेपाल सीमा पर चौगुर्जी गांव में हुए विकास कार्य इसका उदाहरण हैं।
                     ======
*नोडल ने मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण*
नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने जिले में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत चिकित्सालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की। इस परियोजना का कार्यदायी संस्थान लो.नि.वि. निर्माण खण्ड-1 (भवन), लखनऊ है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने जनपद लखीमपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का भी स्थलीय सत्यापन किया। इस परियोजना का कार्य यू.पी. सिडको द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मिनिस्ती एस ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का सही समय पर पूरा होना जिले के विकास और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि वे नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें और किसी भी बाधा का तुरंत समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *