:
Breaking News

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मझगईं थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

थाना पढुवा क्षेत्र में दो सड़क हादसे, 1 छात्र और 1 वाहन चालक की मौत, डीएम-एसपी ने जताया दुख

विशेष अभियान में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, बूथ पर पहुंचकर खुद परखी हकीकत

खीरी पहुंची नोडल अधिकारी, विकास कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश

सड़क पर सुरक्षा का संदेश, मंच से सम्मान की गूंज

ओवर लोड तथा ओवर हाइट गन्ना भरी ट्रकों से परेशान ग्रामीण

राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश

गरीब परिवार की मदद के लिये आये समाजसेवी नीरज मौर्या

लखीमपुर का एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

नववर्ष के शुभ अवसर पर नौगवां स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

रामलीला मेला महोत्सव में हुआ रावण दहन

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर

कड़ाके की ठंड' में महिला मण्डल' के द्वारा कम्बल व बच्चों को जूता ,गर्म टोपी वितरण किया गया

मुक्तिधाम मार्ग के बहुरेंगे दिन, डीएम ने किया निरीक्षण, एस्टीमेट बनाने के निर्देश

ग्राम प्रधानपति ने की मजबूर महिला की आर्थिक मदद

माँ सर्वेश्वरी ब्रह्मनिष्ठालय' में आयोजित होगा 'महिला मण्डल' द्वारा कम्बल एवं बच्चों को गर्म टोपी व जूता वितरण कार्यक्रम

पंचायत सहायको ने विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी निघासन को सौंपा ज्ञापन

किसान सम्मान दिवस : खीरी में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ मना चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

मुरादनगर सड़क हादसा : जिला अस्पताल तत्काल पहुंचे डीएम-एसपी

डीएम-एसपी ने ली हाईलेवल सड़क सुरक्षा बैठक: ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और ओवरहाइट वाहनो पर विशेष अभियान के निर्देश

गांव की दहलीज पर न्याय, गूम चीनी में लीगल ऐड क्लीनिक का शुभारंभ

जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक की मासिक समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन साथ ही जिले की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

गरीब परिवार को प्रगतिशील मौर्य परिषद संगठन की तरफ से की गई मदद

सीडीओ ने 25 कृषक सदस्यों को नवसारी शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना, केला तने से कमाई का नया रास्ता तैयार

नव नियुक्त भाजपा का0 राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले ऐप्जा व ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दी बधाई

किसान 31 दिसंबर तक करा सकते हैं फसलों का बीमा

पेंशनर दिवस : पेंशनर्स की समस्याओं को वरीयता पर निस्तारित किया जाये : डीएम

शीतलहर में एडीएम का मैदानी मोर्चा, अलाव से रैन बसेरों तक लिया हाल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

डीएम की ने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

*सर्दी में राहत की पहल : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में जिलेभर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण अभियान शुरू*

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

रामलीला मेला निघासन में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गुरु नानक इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी में शुरू हुआ हाई-टेक ADTC, स्मार्ट ड्राइविंग का नया अध्याय, डीएम ने किया लोकार्पण

अचानक कार के सामने आया तेंदुआ मझगईं क्षेत्र का मामला

झंडा दिवस : खीरी में सशस्त्र सेनाओं को नमन, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया सैनिक स्मारिका का विमोचन, वीर शहीदों को श्रद्धाभिवंदन

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियो की सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

धान क्रय केंद्रों पर एडीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस; किसानों को दिलाया भरोसा

तहसील समाधान दिवस में दर्ज हुईं 30 शिकायतें, 03 निस्तारित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला पंचायत इंटर कॉलेज काला आम में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने की जनसुनवाई, कई मामलों में दिए त्वरित निर्देश*

दिव्यांगजन की मुस्कान से खिला मंच, 188 उपकरणों का वितरण

आज दिनांक उद्बडबस इसबसबस उसबस

विशेष अभियान में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, बूथ पर पहुंचकर खुद परखी हकीकत

top-news


लखीमपुर खीरी-मतदाता सूची को दुरुस्त करने की मुहिम ने रविवार को जिले भर में रफ्तार पकड़ ली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित “विशेष अभियान दिवस” में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वयं मैदान में उतरकर बूथों का औचक निरीक्षण किया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ईआरओ/एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ क्रमशः मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय ईदगाह (भाग संख्या 205-209) और संविलियन विद्यालय छाउछ (भाग संख्या 19-25) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे बीएलओ के हेल्प डेस्क पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्राप्त फॉर्म-6 व फॉर्म-8, संलग्न दस्तावेज और निस्तारण की स्थिति को स्वयं देखा।

डीएम ने बीएलओ से दो टूक कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके एक भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हर आवेदन की मौके पर जांच कर सही मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने अभियान की प्रगति पूछते हुए बीएलओ को सक्रिय संपर्क, डोर-टू-डोर जागरूकता और समयबद्ध निस्तारण पर खास जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आमजन से भी संवाद करते हुए बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दें या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें, जबकि त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करने की अपील की।

*डीईओ के निर्देश पर ईआरओ भ्रमणशील, पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने पर जोर*
विशेष अभियान तिथि पर जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ईआरओ ने निर्देशित किया कि विशेष अभियान के दौरान आने वाले प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए, जिससे कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। अधिकारियों ने बीएलओ से संवाद कर प्रगति की जानकारी ली तथा अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रियता से कार्य करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *